फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से आई दस्तक टीम के डायरी नाटक में दर्शकों ने खड़े होकर दिया कलाकारों को सम्मान

विज्ञापन
बाल भवन में डायरी नाटक का मंचन करते अंकित लूथरा - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बाल भवन में आयोजित किए जा रहे रंग आंगन नाट्योत्सव में मंगलवार को दो नाटकों का मंचन किया गया। अमृतसर से आई दस्तक टीम ने इन नाटकों की प्रस्तुति दी। नाटक मंचन के समय हर डायलॉग के बाद तालियां बजती रहीं। दर्शकों ने अपनी सीट से खड़े होकर कलाकारों को सम्मान दिया।
विज्ञापन

बाल भवन में आयोजित नाट्योत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को अमृतसर से आए निर्देशक राजेंद्र शर्मा की दस्तक टीम ने दो नाटकों की प्रस्तुति दी। जिसमें पहला नाटक डायरी एक पात्र पर ही आधारित था। अंकित लूथरा ने इस नाटक का शानदार मंचन किया। देश में हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों को आधार बनाकर यह नाटक दिखाया गया। नाटक में यह बताया गया कि मानसिक तौर पर कोई व्यक्ति किसी भी अपराध को क्यों करता है। ऐसा करने के पीछे क्या कारण रहते हैं।
दूसरा नाटक भुख तां अग है, प्रस्तुत किया गया। यह नाटक पंजाबी में था। जिसमें निर्देशक राजेंद्र शर्मा मुख्य भूमिका में रहे। उनकी पत्नी अमिता शर्मा ने नाटक में भी उनकी पत्नी भी भूमिका निभाई। पूजा शर्मा ने उनकी बेटी का अभिनय किया। नाटक में दिखाया गया कि अमीर आदमी अपनी बेटी को भूख की आग को दिखाने के लिए कुछ गरीब लोगों को अपने घर पर बुलाते हैं। अपनी बेटी को भूख की आग दिखाने-समझाने के लिए वह गरीब लोगों को लंबे समय तक भूखा रखते हैं। नाटक के अंत में दिखाया गया कि भूख की आग के चलते उस परिवार को ही लूट लेते हैं। बुधवार को कठपुतली शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें