फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोरखी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल, रोहतक के रहने वाले हैं दोनों

विज्ञापन
हादसे में घायल युवक। 
विज्ञापन
बास। गांव सोरखी में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लक्ष्मी (23) की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक-युवती रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों किसी कार्य से हांसी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

सोरखी पुलिस चाैकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक पुनीत गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। युवती के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नागरिक अस्पताल हांसी में किया जाएगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, हालांकि अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें