फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुदास गांव में युवती और उसके पिता पर हमला, सिर पर ईंट लगने से युवती गंभीर, सहमति संबंध में रहे युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। गांव लुदास में रविवार को बस अड्डे के नजदीक एक युवती और उसके पिता पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में 21 वर्षीय नेहा और उसके पिता जसवीर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सदर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार नेहा अपने पिता जसवीर सिंह के साथ बाइक पर निजी काम से जा रही थी। इसी दौरान गांव के बस अड्डे के नजदीक संदीप ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान नेहा के सिर पर ईंट से कई वार किए गए जबकि उसके पिता जसवीर को भी चोटें आई। दोनों शादीशुदा थे। दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे लेकिन कुछ समय पहले दोनों में विवाद चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें