फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी की अनाज मंडी में नहीं कटे गेट पास, धान की सरकारी खरीद अधर में

विज्ञापन
हांसी की अनाज मंडी में 1509 धान की ढेरी के साथ खड़े आढ़ती जस्सी मक्कड़ व किसान। जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। अनाज मंडी में अभी तक बाजरा व पीआर धान की सरकारी खरीद शुरु नहीं हुई। किसानों को गेट पास जारी करने के लिए मार्केट कमेटी प्रशासन की मास्टर आईडी तकनीकी कारणों से नहीं बनी है। इसके चलते मंगलवार को मंडी में आई बाजरा की दो ढेरियों का गेट पास नहीं कट सका। वहीं धान के लिए अभी तक किसी मिलर के साथ अनुबंध नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खरीद की तैयारियों के लिए हैफेड के अधिकारियों ने आढ़तियों के साथ बैठक भी की। जिसमें आढ़तियों ने हैफेड को समय रहते मिलर के साथ अनुबंध करने के लिए कहा है। ताकी आवक तेज होने पर उठान का कार्य प्रभावित न हो। अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद सोमवार व बाजरा की खरीद पिछले सप्ताह से शुरू हो चुकी है। मंडी अभी तक पीआर धान की आवक नहीं हुई है। हांसी व सिसाय में धान की खरीद हैफेड करेगी। धान का एमएसपी 2389 रुपये है, लेकिन अभी तक धान के लिए किसी भी मिलर के साथ अनुबंध नहीं हुआ है। अनुबंध को लेकर हैफेड के स्थानीय अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी जारी किया है। बता दें कि अनुबंध के तहत मिलर धान का छिलका उतार कर उसमें से चावल निकालते हैं। इसके बाद चावल फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को दिया जाता है। अनुबंध न होने के कारण धान की उठान का कार्य भी प्रभावित होता है।
बाजरा की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की तरफ से की जाएगी। मंडी में मंगलवार को बाजरे की ढेरियां तो पहुंची, लेकिन उनका गेट पास नहीं कट सका। इसके चलते उनकी सरकारी खरीद नहीं हो सकी। गेट पास जारी करने के लिए मार्केट कमेटी को एक मास्टर आईडी की जरूरत होती है, लेकिन मार्केट कमेटी की मास्टर आईडी नहीं बनी। मंडी में अभी तक बाजरे की निजी खरीद ही हो रही है। बाजरे की खरीद भावांतर भरपाई योजना के तहत होगी। बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये है। इसमें किसानों को गेट पास कटने के साथ ही 625 रुपये उनके बैंक खाते में आएंगे।
विज्ञापन


1509 धान का दाम बढ़ा
अनाज मंडी में मंगलवार को धान की किस्म 1509 की आवक हुई, लेकिन इसकी केवल निजी खरीद है। निजी खरीद में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दाम करीब 300 रुपये अधिक है। गांव सुल्तानपुर के कुलदीप ने बताया कि उन्होंने सवा दो एकड़ में धान की बिजाई की थी। धान की कटाई करवा कर मंडी में लेकर आए हैं। जहां करीब 3 हजार रुपये की दर से धान की खरीद होगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार 2700 रुपये था, लेकिन इस बार दाम अच्छा मिल रहा है।

खबर का हेडिंग दें
वर्जन

धान की खरीद के लिए 5 लाख बैग आ गए हैं। कांटे की व्यवस्था करवाने के लिए मार्केट कमेटी को लिखा है। साथ ही प्रशासन को मिलर का अनुबंध करवाने के लिए कहा है। अभी तक मिलर से अनुबंध नहीं हुआ है।- बबली यादव, मैनेजर, हैफेड।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें