फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में चीनी डोर में उलझा मासूम, पैर पर लगा गहरा कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। भाटिया कॉलोनी में मंगलवार को छह वर्षीय बच्चा खेलते समय चीनी डोर में उलझ गया, जिससे उसके पैर में गहरा कट लग गया। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

भवनेश्वर ने बताया कि बेटा राजन घर के बाहर गली में खेल रहा था, तभी पतंग की चीनी डोर उसके पैर में उलझ गई। डोर इतनी तेज थी कि खेलते-खेलते ही उसके पैर से खून बहने लगा। चीनी डोर के खिलाफ 11 वर्षों से मुहिम चला रहे समाजसेवी अमित उर्फ भप्पी जैन ने कहा कि न्यायालय द्वारा इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, फिर भी खुलेआम चीनी डोर बेची जा रही है। इस संबंध में वह प्रधानमंत्री कार्यालय तक पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चीनी डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें