फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बैडमिंटन में कार्तिक ने तुषार और सूर्यांश ने अंश को हराया

विज्ञापन
विद्युत नगर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शॉर्ट लगाता गुरुग्राम का खिलाड़ी हैप्पी भारद्
विज्ञापन
हिसार। विद्युत नगर में वीरवार को 58वीं योनेक्स सनराइज हरियाणा राज्य सीनियर एवं जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 की शुरुआत हुई। स्पर्धा का उद्घाटन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अशोक गर्ग ने किया। एमडी अशोक गर्ग, सेक्रेटरी हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन अजय सिंघानिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


हिसार के कार्तिक ने रोहतक के तुषार और भिवानी के सूर्यांश रखेजा ने अंबाला के अंश को हराया। मुख्य अतिथि एमडी अशोक गर्ग ने कहा कि खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निगम खिलाड़ियों की सुविधाओं का विस्तार करेगा। निगम की ओर से वातानुकूलित बैडमिंटन हॉल, वातानुकूलित जिम हाल व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। बैडमिंटन के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सात वुडन कम सिंथेटिक कोर्ट, योनेक्स फेदर शटल्स, अंतरराष्ट्रीय सत्र के कोच सुरेंद्र व वीरेंद्र कुमार वरिष्ठ लेखा अधिकारियों को खिलाड़ियों की एडवांस ट्रेनिंग के लिए नर्सरी में नियुक्त किया है।

प्रतियोगिता में 22 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता चार दिन चलेगी और इसमें विजेता खिलाड़ियों का रैंक के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन होगा। इस अवसर पर डीएचबीवीएन के अधिकारी डायरेक्टर विपिन गुप्ता, डायरेक्टर रतन कुमार, चीफ इंजीनियर कृष्ण स्वरूप, चीफ इंजीनियर राजेंद्र सभरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पहले दिन हुए अंडर 19 आयु वर्ग गे मुकाबलों के रिजल्ट

जीते- हारे

गुरुग्राम के शिवा पांडेय- पलवल के सुमित

हिसार के कार्तिक सिंह- रोहतक के तुषार

गुरुग्राम के अर्थव यादव- रेवाड़ी के यश

भिवानी के सूर्यांश रखेजा- अंबाला के अंश

फरीदाबाद के अनन्य गर्ग- गुरग्राम के मेहुल शर्मा

सोनीपत के हर्ष - फरीदाबाद के हृदय पांडे

हिसार के अवनिंद्र मलिक - फरीदाबाद के राघव ग्रोवर

हिसार के आरोण- सिरसा के सक्षम नड्डा

हिसार के अर्नव बिश्नोई- फरीदाबाद के शौर्य अग्रवाल

हिसार के विवान चावला- सोनीपत के तनमय पालीवाल

हिसार के सिद्धार्थ बैनीवाल- गुरुग्राम के वैभव वशिष्ठ

हिसार के कार्तिक सिंह - सोनीपत के दिव्यांशु सांगवान

हिसार के समर्थ भारद्वाज - भिवानी के सूर्यांश रखेजा

हिसार के कार्तिक सिंह- फरीदाबाद के सुरप्रीत सिंह

हिसार के समर्थ भारद्वाज - पलवल के हिमेश कुमार

हिसार की प्रीति - भिवानी की प्रकृति को हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें