फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये बिजली बिल को लेकर हुए झगड़े में दंपती ने थापी मारकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर एरिया स्थित शास्त्री नगर में अकेली रह रही 60 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी सुलझ चुकी है। पुलिस ने आरोपी पंजाब के मानसा निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस को एक प्रवासी से मदद मिली थी। पुलिस ने आरोपी जय दीवान सिंह और उसकी पत्नी पिंकी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह महिला के घर किराये पर रहते थे। एक अगस्त को उन्होंने मकान खाली कर दिया। इस दौरान 500 रुपये बिजली का बिल बकाया था। इसके बदले में महिला सरिता ने उनका कूलर रख लिया था। इस पर उसने कहा था कि 200 रुपये ले लो और कूलर दे दो। इसी बात पर उनकी बहस हो गई थी। आरोप है कि सरिता ने उसकी पत्नी के बाल पकड़ लिए थे। इसी दौरान उसने आंगन में पड़ी थापी उठाई और सरिता के सिर पर कई वार कर दिए। उसकी पत्नी ने लोहे की पाइप से सरिता के सिर पर चोट मारी। इसके बाद उसे कमरे से घसीटकर रसोई में ले गए और उसके ऊपर बेड की चादर व कपड़े डाल दिए। पुलिस ने आरोपियों से एक एलसीडी टीवी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
याद रहे कि शास्त्री नगर में अकेली रह रही 60 वर्षीय महिला सरिता का शव 13 अगस्त को गली-सड़ी अवस्था में रसोई में मिला था। पुलिस ने मृतका के देहरादून में नौकरी कर रहे बेटे के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से रिमांड अवधि में वारदात में प्रयुक्त थापी के अलावा सरिता के कान से उतारी बालियां व गले से उतारी सोने की चेन बरामद की जाएगी। सबइंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि मृतका के शव की डीएनए जांच के लिए सैंपल मधुबन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें