हिसार के गांव सीसवाला में 139 साल की बुजुर्ग सरबती, उनका 107 साल का बेटा जोगेंद्र, 100 साल की पुत्रवधू पूजा रानी, 79 साल का पोता विनय, 77 साल का पोता कार्तिक खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन ले रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में यह दर्ज किया था। जिस मामले को उमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से उठाया था।
139 साल की सरबती अपने 107 सात के बेटे, 100 साल की बहू तथा 79 साल के पोते के साथ ले रही राशन। यह खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसकी जांच कराई। जिसमें पाया गया कि पूरे परिवार की आयु में 70-70 साल का इजाफा कर दिया गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए। जिसमें पाया गया कि जिले में 113 लोगों का रिकॉर्ड गलत था। इन सभी लोगों के दस्तावेज में सुधार किया गया है।
विज्ञापन
गांव सीसवाला में 139 साल की बुजुर्ग सरबती, उनका 107 साल का बेटा जोगेंद्र, 100 साल की पुत्रवधू पूजा रानी, 79 साल का पोता विनय, 77 साल का पोता कार्तिक खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन ले रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में यह दर्ज किया था। एक ही परिवार में तीन लोगों की आयु 100 साल होने पर अमर उजाला ने इसकी जांच की तो पता लगा कि सभी की आयु गलत दर्ज की गई थी। जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तो खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए। जिसमें पाया गया कि परिवार पहचान पत्र में मिल रहीं खामियों का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
आयु में 80 साल अधिक जोड़े
गांव सुंडावास निवासी बनवारी भी फैमिली आईडी में 70 वर्ष के हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के राशन स्टेटस में उनकी आय 150 वर्ष दिखाई गई थी।
जब जांच की तो पता लगा कि उनकी आयु में 80 साल अधिक जोड़ दिए गए थे।
गांव जुगलान में 50 वर्षीय बलबीर की आयु को 120 साल दिखाया गया था। गांव बालसमंद में राजरानी की आयु 80 साल अधिक जोड़कर 140 साल बना दी गई थी। चौधरीवास में गीता देवी की आयु 131 साल दिखाई गई थी। देवां गांव में 28 वर्षीय राकेश की आयु 98 साल बना दी गई। खाद्य आपूर्ति विभाग ने करीब 113 ऐसे लोगों को चिन्हित कर रिकॉर्ड में सुधार कराया है।
विज्ञापन
जिले में 2.86 लाख कार्ड धारक
जिले में जिलेभर में 2 लाख 86 हजार 340 राशन कार्ड धारकों को राशन मिलता है। जिसमें 21949 गुलाबी कार्ड धारक हैं। पीले कार्ड धारक 260212 उपभोक्ता हैं। पिछले काफी दिनों से बीपीएल राशन कार्ड पर दो लीटर सरसों का तेल बंद था। अब खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सरसो के तेल की सप्लाई सुचारू कर दी है। उपभोक्ताओं को पिछले करीब दो माह से दो लीटर सरसों का तेल मिल रहा है। राशन कार्ड पर सरसों का तेल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिल रहा है, जिनकी फैमिली आईडी में आय एक लाख से कम है।
अधिकारी के अनुसार
यह मामला संज्ञान में आने के बाद मैंने जांच के आदेश दे दिए थे। संबंधित डिपो होल्डर के माध्यम से उपभोक्ताओं की आयु प्रमाणित कराई। ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनकी आयु ठीक कराई गई है। -अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।