नारनौंद। कस्बे की बड़ी चौपाल पर रविवार को सतरोल खाप सर्वजातीय सेवा समिति की पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता खाप प्रधान प्रोफेसर दलबीर खर्ब ने की। जिसमें खाप के नव नियुक्त प्रधान प्रोफेसर दलवीर खर्ब ने चारों तपों व खाप के गणमान्य लोगों से परामर्श के बाद सतरोल खाप की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया।
उन्होंने बताया कि ओपी लोहान को मुख्य सलाहकार, विरेन्द्र पान्नू, रामफल पाली को वरिष्ठ उपप्रधान, बिजेन्द्र शर्मा को महासचिव, सतबीर पंघाल को कोषाध्यक्ष, उमेश शर्मा, नफे सिंह दुहन, उदयवीर बडछप्पर, महाबीर सैनी, बारूराम खर्ब, मनोज मोर को उप प्रधान बनाया गया। फूलकुमार पेटवाड़ व शमशेर लोहान को प्रवक्ता, संजय खर्ब को मीडिया प्रभारी, शिशपाल लोहान को संगठन सचिव, संदीप खर्ब, रामकुमार शर्मा, लाभ सिंह मोर, कृष्ण को सचिव चुना गया।
राजेश खर्ब, सुरजमल शर्मा, नन्हा पेटवाड़, जगमाल सिह, सतनारायण, बलवान सिंह, नरेन्द्र सिंहमार, महावीर सिंह, प्रताप सिंह, सत्यवान दूहन, हुकम सिंह, सज्जन सिह, राममेहर मोर, सुरेश लुहाच, जय भगवान, छबीला पूनिया, बजे सिंह, सुरेश, राममेहर, कुलदीप मलिक, जयबीर बेरवाल, राजबीर सिंह, सुरेन्द्र जांगड़ा, विरेन्द्र खर्ब, कर्ण सिंह बेरवाल, प्रेम सिंह, रामबिलास लाला, देवेन्द्र ढांडा, सुनील माजरा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इस अवसर पर सतरोल खाप के पूर्व प्रधान रामनिवास लोहान, पूर्व महासचिव सरपंच सतबीर पेटवाड़, पूर्व कोषाध्यक्ष सरपंच रामकेश माजरा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।