फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो जगत में कॅरिअर की अपार संभावनाएं : पवन कुमार

विज्ञापन
जीजेयू में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व प्रतिभागी।
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मंगलवार को वॉइस स्किल्स इन रेडियो विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया रेडियो हिसार के सहायक निदेशक पवन कुमार और उद्घोषक आनंद शर्मा मुख्य वक्ता रहे।
पवन कुमार ने रेडियो क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेहनत और लगन से इस क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलते हैं। आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों को आवाज सुधारने के लिए नियमित अभ्यास, सही उच्चारण और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज रेडियो के साथ-साथ पॉडकास्ट जैसे डिजिटल माध्यमों से भी रोजगार के नए विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. योगेश चाबा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल को निखारने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मिहिर रंजन पात्र ने इसे कॅरिअर मार्गदर्शन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर डॉ. सुनैना, प्रो. अरुणेश कुमार, डॉ. कुसुम, डॉ. भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें