फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोख में बताया मृत, मां की गोद में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
चौधरीवास निवासी विनोद की पत्नी मोनी ने ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया। आठवें महीने में जन्म हो
विज्ञापन
घिराय/हिसार। जिस बच्चे को मां की कोख में ही मृत घोषित कर दिया था, शनिवार को उसकी किलकारी से परिवार में खुशियां लौट आईं। चौधरीवास निवासी विनोद की पत्नी मोनी ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। ऑपरेशन के जरिये डिलीवरी के बाद मां पूरी तरह स्वस्थ है। आठवें महीने में जन्म होने के कारण नवजात को गहन चिकित्सा कक्ष में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। शनिवार को अचानक रक्तस्राव होने पर परिजन मोनी को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि जांच के बाद चिकित्सकों ने गर्भ में बच्चे की मौत होने की बात कही। साथ ही अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी। परिजनों ने इसका विरोध किया तो डायल 112 की टीम बुलाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद परिजन मोनी को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। नागरिक अस्पताल प्रशासन का कहना था कि रात के समय अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसलिए महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें