फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ाई

Fri, 17 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के तहत मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रमाणपत्र तथा अन्य अधिसूचित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम समय की भीड़ और संभावित तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू अपनी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, लचीली शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी शैक्षणिक परामर्शदाताओं और देशभर में फैले अध्ययन केंद्रों के माध्यम से उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक शिक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित पात्रता, पाठ्यक्रमों की सूची और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल से भी संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की तरफ अभ्यरि्थयों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें