फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कहने लगूं तो तुझ में बातें चार होंगी बस...

विज्ञापन
हिसार- डाबड़ा चौक पर निजी होटल में आयोजित  कवि सम्मेलन में उप​स्थित कवि मुख्य अति​थि का स्वागत  - फोटो : टूंडला स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करते रेलयात्री संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। साहित्य और कला को समर्पित मंच लिखित अल्फाज मेरे के बैनर तले डाबड़ा चौक स्थित निजी पैलेस में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट डॉ. मनोज कुश ने शिरकत की। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए रवी कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों और कवियों को एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करना है। कवि योगी निहाल सिंह ने कहा-कहने लगूं तो तुझ में बातें चार होंगी बस...
विज्ञापन

लिखने लगूं तो तुझमें मैं संसार लिख दूंगा। शेखर सैनी ने अपनी रचना सुनाते हुए कहा कि मैं प्यासा कुआं, इक बूंद मेरी प्यास है, वो बहती नदी सी, उसे समंदर की तलाश है। नीरज सहरावत ‘नालायक’, एसबी, खैर, योगी निहाल सिंह, जोगा भगसारिया, सिप्पी पुरोहित, रमणदीप भाडू, अजय चोपड़ा, शेखर सैनी, कलाकार दिनेश, अनूप कुमार, सुशांत, प्रीति अजीत सरोहा, और एमजे क्राउनी। सभी कवियों ने समाज, प्रेम, संवेदनाओं और यथार्थ के विविध पहलुओं पर अपनी कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कोफ्ता टाउन के मालिक प्रदीप बेनीवाल और एडवोकेट अंशुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें