हिसार। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट के 26 अक्तूबर को 100 साल पूरे हो जाएंगे। इसी उपलक्ष्य में गुरुद्वारा में तीन दिन कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा में तैयारियां शुरू हो चुकी है। गुरुद्वारा को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली से भाई चमनलाल सिंह, भाई जसपाल सिंह, बीबी सरोज कौर खुराना और हिसार से भाई कुलदीप सिंह पहुंचेंगे और कीर्तन करेंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट के ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह चावला ने बताया कि 26 अक्तूबर को गुरुद्वारा बने हुए 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक भी की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
-
ये रहेगा तीन दिन कार्यक्रम
24 अक्तूबर: सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा।
25 अक्तूबर : शाम छह से रात 8.30 बजे तक भाई कुलदीप सिंह कीर्तन करेंगे।
रात 9 बजे से भाई जसपाल सिंह कीर्तन करेंगे।
26 अक्तूबर : सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाई कुलदीप सिंह और दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाई चमनलाल सिंह कीर्तन करेंगे।