फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में 483 नशा पीड़ितों की पहचान सत्यापित

Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नशा मुक्ति अभियान को लेकर मंगलवार लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में डीसी अनीश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए एक विस्तृत योजना पेश की गई। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग और नशे के सौदागरों को ट्रेस करने के लिए प्रशासन की ओर से एक गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस फॉर्म में स्वास्थ्य विभाग, नशा मुक्ति केंद्र संचालक और पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक जानकारी भरी जाएगी। इस डाटा के विश्लेषण के आधार पर सबसे अधिक प्रभावित गांवों पर फोकस किया जाएगा। जिले में नशे से प्रभावित 483 लोगों का डाटा सत्यापित हो चुका है।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने उपमंडल में स्थित नशा ग्रस्त गांवों का दौरा करें। इस दौरान नशा पीड़ितों की पहचान की जाए। साथ ही काउंसिलिंग करने की बात कही। नागरिक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी उप-सिविल सर्जन डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि जिले में नशे से प्रभावित 483 लोगों का डाटा सत्यापित हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग का फोकस इन लोगों की काउंसलिंग करके उन्हें नशे से मुक्त कराने पर होगा।
उपायुक्त अनीश यादव ने सभी एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि वे ग्राम सचिव, सरपंच, पटवारी, चौकीदार, स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग की टीम के साथ मिलकर नशे से प्रभावित गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग करें। उपायुक्त ने जिला औषधि नियंत्रक अमित कुमार को निर्देश दिए कि सेल और परचेज का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करने वाले मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई की जाए। नशा मुक्ति अभियान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें