फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाएं, धूप में भी ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

शहर में दिन में 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। इस कारण से धूप में ठंड का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 22 व 25 दिसंबर को एक बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। मंगलवार सुबह से मौसम एकदम साफ रहा। इस कारण जल्द ही सूर्य देवता के दर्शन हो गए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ तेज गति से ठंडी हवाएं चलने लगीं। इस वजह से धूप में भी ठंड लगी। दिन ढलने के साथ ठंड और बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा।
माह के तीसरे सप्ताह भी कड़ाके की ठंड गायब
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड नदारद है। हालांकि पश्चिमी उत्तरी बर्फीली शुष्क हवाओं के कारण तापमान में गिरावट और नमी खत्म हो रही है। इस वजह से मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है। बीच-बीच में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिनों में सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके असर से 22 व 23 दिसम्बर को आंशिक बादल वाही के साथ सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इस विक्षोभ के आगे निकल जाने पर हवाओं की दिशा में बदलाव से तापमान में गिरावट आगएी और तीन चार दिनों के लिए ठंड अपने तीखे तेवर दिखाएगी। मगर इसी बीच 27 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें