फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: केरल में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन1 सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Tue, 19 Dec 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

केरल राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन1 सामने आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी सीएमओ को पत्र भेजकर सर्तकता बरतने के आदेश जारी किए हैं। भीड़ भाड़ वाले एरिया में मास्क पहने और दो गज की दूरी बना कर रखें। इसके अलावा कोरोना और नए वैरिएंट के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल लिए जाएं। साथ ही अस्पताल परिसर में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारी रखें। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सक, स्टाफ, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, आईसीयू और बेड की संख्या मांगी थी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डायरेक्टर जरनल हेल्थ की तरफ से आने वाले दिनों में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना और उसके नए वैरिएंट का अभी तक जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है। दोनों बीमारियों के एक समान लक्षण हैं जैसे बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द होना है। अगर ये लक्षण किसी में दिखाई देते हैं तो तुरंत सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। सावधानी के तौर पर मास्क का इस्तेमाल करें। - डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें