फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईस फैक्टरी से अमोनिया गैस का रिसाव

Sat, 25 Oct 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू अनाज मंडी के सामने ढाणी श्यामलाल में दिवाली के दिन सुबह करीब आठ बजे आईस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीकेज हो गई।
विज्ञापन


गैस लीकेज के कारण जब मोहल्ला वासियों को सांस लेने में परेशानी हुई तो उन्होंने दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।

गैस लीकेज की जैसे ही सूचना मोहल्ले में फैली तो लोग घरों से बाहर भागने लगे। पूरे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने फैक्टरी मालिक की मदद से लीकेज बंद की। अमोनिया गैस का प्रभाव हवा में कई घंटे तक रहने से क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में परेशानी रही।

दिवाली के दिन सुबह आठ बजे इलाके में संचालित आईस फैक्टरी की गैस पाइप से अमोनिया गैस लीक होने लगी। गैस लीकेज होते ही पूरे इलाके में फैल गई।

जब मोहल्ले के लोगों को परेशानी हुई तो उन्होंने आईस फैक्टरी मालिक को सूचना दी। लोगों ने इसी दौरान दमकल और पुलिस के पास भी फोन कर दिया।

मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे में गैस रिसाव बंद किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फैक्टरी मालिक की मदद से पाइपों से पहले लगे वॉल को बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉल बंद होने के बाद गैस का रिसाव रुका। मोहल्ले के लोगों ने रिहायसी क्षेत्र में आईस फैक्टरी होने पर विरोध जताया। लोगाें का गुस्सा देख मौके पर पहुंची पुलिस ने आईस फैक्टरी को उस वक्त बंद करवा दिया।
छह महीने पहले भी फटा था सिलेंडर
मोहल्ले वासी सतीश सहरावत ने आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले भी इसी फैक्टरी में अमोनिया गैस का सिलेंडर फटा था।

उस समय भी लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी हुई। लोगों ने मांग की थी कि इसे बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मामले को लेकर डीसी से मिलेंगे और रिहायसी क्षेत्र में लगी आईस फैक्टरी को शिफ्ट करवाने की मांग रखेंगे।

आईस फैक्टरी में गैस लीकेज की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
अमर सिंह, चौकी इंचार्ज मिलगेट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें