फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 14 Nov 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। शनिवार की सुबह से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हर एक परीक्षा केंद्र पर 10 पुलिसकर्मी नियुक्त होंगे, जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी होगी। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने सभी परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।

थाना प्रभारी करेंगे पेट्रोलिंग
पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एचटेट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 46 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

हिसार क्षेत्र में 10, थाना सिविल लाइन हिसार में 13, थाना सदर हिसार में 20, थाना शहर हांसी में 2 तथा सदर हांसी में 1 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक पर्यवेक्षण अधिकारी तथा एक सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर स्वयं पेट्रोलिंग करेंगे। पीसीआर व राइडर भी निरंतर पेट्रोलिंग करेंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी अलर्ट
यातायात व्यवस्था को बनाऐ रखने व जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस जवानों के अतिरिक्त पुलिस के जवान लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा केंद्रों के पास ही पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

हैवी व्हीकल की नो इंट्री
शहर में परीक्षा के समय पर किसी तरह जाम न लगे इसके लिए 14 व 15 नवंबर को भारी वाहनों की इंट्री बंद रहेगी।  शहर के बाहरी हिस्सों से ही रूट डायवर्जन रहेगा। पुलिस की टीम शहर के प्रवेश स्थलों पर नाके लगाकर वाहनों की भारी वाहनों की इंट्री रोकेगी।

मोबाइल साथ न लाएं
पुलिस की ओर से परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाने का अनुरोध किया गया है। इन सामान को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में यह मोबाइल परीक्षार्थी के साथ पुलिस के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की टीम भी केंद्रों के आसपास व प्रमुख चौक पर तैनात रहेगी। स्पेशल स्क्वाड की टीम लगातार केंद्रों पर जांच करेगी।
विज्ञापन

- सतेंद्र सिंह गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें