फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था सही, बदलाव की जरूरत नहीं - सीएम

Fri, 13 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर वीरवार को हिसार एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम ने करीब आधा घंटा एयरपोर्ट के रेस्ट रूम में अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम बाई रोड महम के लिए रवाना हो गए। डॉ. कमल गुप्ता ने वाहन पंजीकरण का काम एसडीएम कार्यालय की बजाय राजस्थान की तर्ज पर डीलर के पास ही कराने का अनुरोध किया, जिससे लोगों को वाहन पंजीकरण में काफी सहूलियत होगी।

सीएम मनोहर लाल ने इस बारे में शुक्रवार को परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ मीटिंग कर इस पर जल्द ही फैसला लेने की बात कही।

सीएम मनोहर लाल ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछली सरकार ने नहरों की सफाई के लिए काम नहीं किया।

लंबे समय से नहरों की सफाई न होने के कारण टेल के एरिया में पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे किसानों को कुछ दिक्कतें हो रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से नहरों की सफाई के लिए काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था में बड़े बदलाव के सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सही है। इसमें किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं हो रही।

सीपीएस कमल गुप्ता ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को हिसार एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन का मैप सौंपा, जिसमें इस क्षेत्र के लिए चिन्हित की गई जमीन की पूरी डिटेल मौजूद थी।

सीएम ने इस मैप को देखने के बाद अपनी जेब में डाल लिया। इस मौके पर योगेश बिदानी ने शहीद मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा के पास पार्क मंजूर किया गया था, जिस पर काम अब तक अधूरा है।
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से करीब चार लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हुडा की ओर से भी इस काम पर कुछ बजट खर्च किया जाना बाकी है।

इस मौके पर सीपीएस कमल गुप्ता, डीसी चंद्रशेखर खरे, आईजी अनिल राव, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, मनदीप मलिक आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें