फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में घायल युवक की 5 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव माजरा प्याऊ के पास चार फरवरी को सड़क हादसे में घायल गांव गंगनखेड़ी निवासी 35 वर्षीय नरेश की उपचार के दौरान शनिवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नारनौंद थाना पुलिस ने नरेश के भाई हीरालाल के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में हीरालाल ने बताया कि चार फरवरी को मेरा बड़ा भाई नरेश बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब 2 बजे किसी काम से नारनौंद जा रहा था। जैसे ही वह माजरा प्याऊ के पास पहुंचा तो अज्ञात गाड़ी चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी और गाड़ी सहित मौके से भाग गया। राहगीरों ने नरेश को इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। ज्यादा चोट होने के चलते नरेश को हिसार से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया लेकिन वह बेहतर इलाज के लिए उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को नरेश की मौत हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने हीरालाल के बयान दर्ज कर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें