फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एयरपोर्ट के लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डीजीसीए की टीम निरीक्षण कर लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को निरीक्षण करके लौट गई। अब टीम अपनी रिपोर्ट डीजीसीए के उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही डीजीसीए लाइसेंस को अपग्रेड करने का फैसला लेगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लाइसेंस को वीएफआर से आईएफआर में अपग्रेड करने के लिए आवेदन कर रखा है। आईएफआर लाइसेंस मिलने से एयरपोर्ट पर कम दृश्यता में भी विमान उतर सकेंगे। फिलहाल एयरपोर्ट के पास वीएफआर (दृश्य उड़ान नियम) का लाइसेंस है। यह नियम पायलटों को स्पष्ट मौसम की स्थिति में उपकरणों पर निर्भर हुए बिना, दृश्य संकेतों (जैसे खिड़की से बाहर देखकर) का उपयोग करके विमान उड़ाने की अनुमति देता है। इन नियमों के अनुसार, पायलट को जमीन और अन्य विमानों जैसे बाधाओं को स्पष्ट रूप से देखने और उनसे बचने में सक्षम होना चाहिए। अगर सभ कुछ सही मिलता है तो एयरपोर्ट का लाइसेंस आईएफआर में अपग्रेड हो जाएगा। आईएफआर के तहत पायलट कम दृश्यता की स्थिति में उपकरणों की मदद से विमान उड़ाने के लिए कुछ नियमों का पालन करते हैं। इससे पायलट खराब मौसम की परवाह किए बिना विमान उतार और उड़ा सकते हैं।
दोपहर तक पूरा किया निरीक्षण कार्य
टीम ने शुक्रवार दोपहर तक अपना निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया। दूसरे दिन टीम ने कुछ दस्तावेजों की जांच की। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इससे पहले टीम वीरवार रात तक निरीक्षण कार्य करती रही। इस दौरान टीम ने हवाई पट्टी पर लगाई गईं कैट आई लाइटों को भी देखा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अगर डीजीसीए को कुछ सुझाव देने हैं या कुछ कमियों को दूर करवाना है तो वह इस बारे में उन्हें अवगत करवा देंगे।
विज्ञापन

अभी नहीं होगी नाइट लैंडिंग

अभी एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अभी लाइसेंस आईएफआर में अपग्रेड होगा, जबकि नाइट लैंडिंग के लिए लाइसेंस का आईएफआर प्रीसीजन होना जरूरी है। इसके अलावा नाइट लैंडिंग के लिए इन्स्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम भी जरूरी होता है। इसका कार्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है।

वर्जन
टीम निरीक्षण करके दूसरे दिन लौट गई। निरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उम्मीद है कि एयरपोर्ट का लाइसेंस अपग्रेड हो जाएगा। लाइसेंस के अपग्रेड होने से डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज (डीवीओआर) की मदद से यहां उड़ान सेवाओं का संचालन किया जाएगा।-ओपी सैनी, डायरेक्टर, महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें