फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल ने परिजनों को सौंप दिया कोराना मरीज का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना काल में बुधवार को एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई। कोरोना नियमों को दरकिनार करते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को सूचना दिए बिना ही कोरोना मरीज का शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की सूचना मिलने पर निगम की टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक के परिजन पटेल नगर स्थित श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। ऐसी लापरवाही के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना संक्रमित मृतक 75 वर्षीय बुजुर्ग अर्बन एस्टेट-2 का रहने वाला था और 14 नवंबर को संक्रमित मिला था। वह शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हुआ
जिले में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोविड-19 शव का मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार किया है। गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार नगर निगम की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जाता है। इस दौरान मृतक के कुछ परिजन ही मौजूद रहते हैं। संस्कार में शामिल सभी को पीपीई किट पहनना बेहद जरूरी होता है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि परिजनों ने बिना किसी नियमों का पालन करते हुए संस्कार कर दिया। विभाग द्वारा कोविड-19 शव के अंतिम संस्कार के लिए बस स्टैंड के नजदीक सेक्टर-14 स्थित श्मशानघाट में अलग से जगह निर्धारित की गई है।
परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार
सूचना मिलते ही मैं अपनी टीम के साथ पटेल नगर स्थित श्मशानघाट पहुंचा, लेकिन परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। इसके बाद मैंने प्रशासन को मामले से अवगत करवा दिया था।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार, कोविड-19 शव इंचार्ज, नगर निगम, हिसार।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
मेरे पास अभी इसकी सूचना आई है। इस मामले में जांच की जाएगी। निजी अस्पताल प्रशासन द्वारा कोविड-19 शव परिजनों को सौंपना गलत है। इस बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें