फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ किया होलिका दहन

Wed, 23 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ किया होलिका दहन - फोटो : bureau
विज्ञापन
 होली के त्योहार पर श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ होलिका का दहन किया। इससे पहले महिलाओं नेे दोपहर के समय होलिका का पूजन किया। महिलाओं ने व्रत कर होली उत्सव मनाया। वीरवार को फाग रंग होली खेली जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को होली का उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह के समय से ही महिलाओं ने व्रत धारण किया। दोपहर को चौक चौराहों पर बनाई गई होलिका माता का पूजन किया। होलिका के चारों ओर चक्कर लगाकर पूजा आराधना की।

शाम करीब सवा सात बजे होलिका का दहन किया गया, जिसमें कई श्रद्धालुुओं ने भक्त प्रहलाद को बचाया। बाजारों में दिन भर खरीदारी चलती रही। बच्चे अपने परिजनों के साथ रंग, गुलाल, पिचकारी खरीदते दिखे। वीरवार को फाग यानी रंग होली खेली जाएगी।
विज्ञापन


इस दिन एक दूसरे को गुुलाल लगाकर होली मनाएंगे। कुछ लोग एक दूसरे पर पानी डालकर होली खेेलते हैं। भाभियां अपने देवर को कोरडे़ से पीटकर होली खेलती हैं, जिसमें देवर भाभी पर रंग मिला पानी डालकर खुद को कोरडे़ से बचाता है।

सीपीएस कार्यालय में उड़ेगा गुलाल
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता वीरवार को अपने कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाएंगे। जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता 11 बजे मलिक चौक स्थित कार्यालय पर आएंगे। यहां सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता सभी को होली का संदेश देंगे। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर होली की बधाई देंगे।

ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे सर्जन
होली के मौके पर वीरवार को ओपीडी नहीं होगी। आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां नेत्र चिकित्सक, स्किन एक्सपर्ट सहित अन्य विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। तीन शिफ्ट में दो-दो चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। सभी सर्जन को मुख्यालय पर ही रहने का निर्देेश है। आपात काल में सर्जन को ऑन कॉल बुलाया जा सकेगा।

बस सेवा रहेगी बंद
वीरवार को दोपहर बाद तक बस सेवाएं बंद रहेंगी। रोडवेज जीएम के अनुसार देर शाम चुनिंदा रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार तड़के से सभी बस अपने तय रूट पर तय समय पर चलेंगी। अधिकांश रूट पर बुधवार की शाम ही बस सेवा बंद हो गई थी।

आज मिलेगा पूरा पानी
होली के दिन लोगों को पूरा पानी मिलेगा। किल्लत के बावजूद होली के दिन लोगों को दोनों समय पानी की आपूर्ति की जाएगी। शुक्रवार से पानी में कटौती रहेगी। ऐसे में पानी को संभलकर उपयोग करें। पानी की बर्बादी से परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें