फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कॉटलैंड से लौटीं हॉकी खिलाड़ी पूजा मलिक का सम्मान, छात्राओं की बस संचालन के लिए सांसद ने दिए 11 लाख

विज्ञापन
उमरा गांव में हॉकी ​खिलाड़ी पूजा मलिक का स्वागत करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
हिसार। स्कॉटलैंड में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूजा मलिक का शनिवार शाम हांसी क्षेत्र के गांव उमरा स्थित बालिका हॉकी मैदान में सम्मान किया गया। समारोह में सांसद जयप्रकाश ने छात्राओं को गांव से हिसार स्थित एस्ट्रो टर्फ मैदान तक लाने-ले जाने वाली बस के संचालन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इससे पहले वह इसी वर्ष 21 मार्च को बस खरीद के लिए भी राशि उपलब्ध करा चुके हैं। सम्मान से अभिभूत पूजा मलिक ने सांसद और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि बस संचालन और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण बेटियों को खेलों के लिए प्रेरित होंगे।
जिला पार्षद मोहित मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था, पार्क और कबड्डी हॉल का फर्श बनाने की मांग रखी। सांसद ने सभी मांगों पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सुनील मलिक ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हॉकी हिसार के अध्यक्ष प्रो. मंदीप मलिक, सात बास के प्रधान बलवान सिंह मलिक, सेवानिवृत्त डीएसओ जगजीत सिंह मलिक, सरपंच विनोद मलिक, हॉकी कोच आजाद मलिक, साई कोच राजेश मलिक, रुचिका मलिक, कुलदीप मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें