फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : अरुणाचल प्रदेश को 13-1 से हरा हरियाणा टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विजेता हरियाणा की टीम। साथ में टीम के कोच व अन्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। तमिलनाडु के कोलपट्टी में चल रही 12वीं हॉकी हरियाणा जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश को 13-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 27 मई को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। 29 मई को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

डाबड़ा से सीनियर हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि हरियाणा टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच खेला। जिसमें हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश को 13 -1 से हराया। अब हरियाणा का सेमीफाइनल मैच यूपी के साथ 27 मई को होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। टीम में कैथल, भिवानी के विकास, हिसार के उमरा के अनिल मलिक, डाबड़ा के तोशांत, उमरा के दीपक मलिक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा की टीम ने त्रिपुरा को 14-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें