फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर पिन्नी गिरफ्तार, तुर्किये मेड 2 पिस्तौल, 75 कारतूस और 3 मैगजीन बरामद, हत्या व हत्या प्रयास समेत 15 प्राथमिकी हैं दर्ज

विज्ञापन
आरोपी से पकड़े गए ह​थियार।
विज्ञापन
हिसार। सीआईए मिलगेट ने मंगलवार को सातरोड कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 तुर्किये मेड पिस्तौल, 75 कारतूस और 3 मैगजीन बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीम सातरोड कलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुमित के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुमित के खिलाफ हिसार के अलावा जींद, सोनीपत, पंजाब और राजस्थान में हत्या के दो, हत्या प्रयास समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसने हिसार के चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता का अपहरण किया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया था।
बड़ी वारदात की आशंका
सूत्रों के अनुसार आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में हथियार मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। सुमित के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इससे इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि बरामद अवैध पिस्तौल, कारतूस और मैगजीन वह कहां से लेकर आया था किस उद्देश्य से लेकर आया था। इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें