फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एशियन योगासन स्पोर्ट्स स्पर्धा में हिसार की मधु ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
 पदक जीतने के बाद एकेडमी पहुंचने पर ​खिलाड़ी मधु वर्मा का स्वागत करते कोच व ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेक्टर 16-17 स्थित विश्वासपुरम कॉलोनी की रहने वाली मधु वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है। अब मधु वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी में जुट गई हैं।।
विज्ञापन


मधु बताती हैं कि 12 साल पहले उन्होंने खेल-खेल में योग करना शुरू किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि बेटी योग से शरीर भी फिट रहेगा और आपका भविष्य भी बन जाएगा। इसके बाद मधु ने नियमित योग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। मधु सेक्टर-13 स्थित योग धारा सेंटर में कोच बसंत के पास अभ्यास कर रही हैं।

मधु की उपलब्धियां

2025 में नेशनल गेम्स में रजत पदक

2024 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक

2022 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक

2022 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक

2021 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

अर्जुन ने दो स्वर्ण पदक जीते

इसी चैंपियनशिप में अर्जुन ने भी दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उन्होंने एक पदक ट्रेडिशनल योगासन चैलेंजिंग राउंड और एक पदक लेग बैलेंस में जीता है। अजमेर मूलरूप से राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है। मगर हांसी के कॉलेज में पढ़ता है। वह कोच बसंत कुमार के पास एक साल से अभ्यास कर रहा हैं। अर्जुन ने बताया कि वैसे तो वह 10 साल से योग कर रहा है। मगर हिसार में एक साल पहले ही शुरुआत की थी। इससे पहले भी नेशनल चैंपियनशिप में अर्जुन एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुका हैं। नेशनल गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें