हिसार। रेलवे की ओर से आरईईटी परीक्षा के लिए यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु हिसार-खातीपुरा (जयपुर) -हिसार परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। जयपुर-सादुलपुर-जयपुर रेलसेवा का हनुमानगढ स्टेशन तक विस्तार किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 04707, हिसार-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 22 व 23 जुलाई को
शुक्रवार व शनिवार को चलाई जाएगी।
हिसार से 22.20 बजे यानी रात 10.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07.10 बजे पहुंचेगी। यहां 7.25 बजे प्रस्थान कर 08.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04708, खातीपुरा (जयपुर) से 23 व 24 शनिवार व रविवार को खातीपुरा से 19 बजे यानी शाम 7 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.35 बजे आगमन व 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.10 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सतरोड, हांसी, बवानी खेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबलानीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद, ढेहर का बालाजी, जयपुर, गांधीनगर जयपुर व गैटोर जगतपुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी