फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर की कार्रवाई : दो कॉलोनियों, तीन ढाबों और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर को गिराया

विज्ञापन
हिसार-राजगढ़ रोड पर बने सर्विस गैराज वर्कशॉप के भवन को जेसीबी से गिराते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को जिले में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो अवैध कॉलोनियों, तीन ढाबों व प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर पीला पंजा चलाकर उन्हें ध्वस्त कराया। बता दें कि पिछले दिनों ही डीटीपी जेपी खासा के तबादले के बाद उनकी जगह मोहन सिंह ने बतौर डीटीपी यहां ज्वाइन किया था। उनके यहां ज्वाइन करने के बाद अवैध निर्माण पर यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन संकल्प परिहार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम दल-बल के साथ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गंगवा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इसके बाद टीम सातरोड़ कलां लाडवा रोड पर पहुंची। यहां भी टीम ने डीपीसी व इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ा। ये दोनों कॉलोनियां करीब 4 एकड़ में विकसित की जा रही थी। इसके बाद टीम ने नेशनल हाईवे 52 के बाईपास पर कोहिनूर फैमिली ढाबा एवं रेस्टोरेंट, रंधावा शुद्ध वैष्णों ढाबा व पंजाबी फैमिली ढाबे की बिल्डिंग को तोड़ा। इसके अलावा टीम ने हिसार-राजगढ़ रोड स्थित चौधरी प्रॉपर्टीज व सर्विस गैराज वर्कशॉप पर पीले पंजा चलाया। डीटीपी मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में न तो प्लॉट खरीदें और न ही किसी तरह का कोई निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें