फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा स्टेट जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में हिसार की टीम उपविजेता

Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट जूनियर बास्केटबाल चैंपियन​शिप में रनरअप हिसार की टीम कोच के साथ। 
विज्ञापन
हिसार। 57वीं हरियाणा स्टेट जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में हिसार की टीम उपविजेता रही है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अगस्त तक ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अहर कुराना (पानीपत) में हुआ था। फाइनल मैच में पानीपत ने हिसार को 108-96 स्कोर से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


बास्केटबाल संघ हरियाणा के अध्यक्ष हिसार निवासी अजय श्योराण ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और किसान सेल पानीपत के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पहुंचे। विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर परवीन कुमार उर्फ फोर्ड ने पानीपत के अंकुश को बेस्ट प्लेयर चैंपियनशिप का खिताब देकर सम्मानित कर किया।

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि तीन दिवसीय हरियाणा स्टेट जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के सभी जिलों से 18 साल आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया। बास्केटबाल संघ हरियाणा के महासचिव श्रीपाल सिंह ने बताया कि लड़कों के वर्ग में पानीपत ने पहला स्थान, हिसार ने दूसरा स्थान और फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त करके चैंपियनशिप ट्राफियां जीतकर अपने अपने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


टीम चीफ कोच कृष्ण और रोहित के अनुसार चिराग, जयंत, सन्नी, दक्ष, राहुल, गौरव निशांत, सुभाशीष, कार्तिक, देवेन, प्रियम और अरमान ने बेहतरीन खेल दिखाकर स्टेट जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष बिट्टू सैनी, आयोजक दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें