फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चेन्नई में मिचौंग तूफान में फंसे हिसार के विद्यार्थी, बिस्कुट खाकर मिटाई भूख

Tue, 05 Dec 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के दो विद्यार्थी चेन्नई में सीटीआई का कोर्स कर रहे हैं। दो दिन बाद परिजनों से बात हुई है। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। 
विज्ञापन
हॉस्टल में भरे पानी के बीच से गुजर कर खना लेकर आते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में मिचौंग तूफान का असर अब कम होने लग रहा है। पानी का स्तर भी कम हो रहा है। मगर, वहां पर फंसे विद्यार्थियों की समस्या कम नहीं हो रही। हॉस्टल में विद्यार्थियों को पूरे दिन सोमवार को खाना नहीं मिला। मंगलवार को सुबह जब दुकान खुली और विद्यार्थियों ने बिस्कुट आदि खाकर भूख मिटाई। सरकार की तरफ से विद्यार्थियों के लिए किसी प्रकार की मदद मुहैया नहीं करवाई गई है। विद्यार्थी अपने स्तर पर इस विपदा से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद
चेन्नई में फंसे रामायण गांव के विद्यार्थी सुमेर ने बताया कि वह चेन्नई में सीटीआई का कोर्स कर रहा है। तूफान की वजह से हॉस्टल में पानी भर गया था। 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक दोबारा छुट्टी हो गई थी। हम छुट्टी के बाद 25 और 27 नवंबर को चेन्नई पहुंचे थे। दोबारा जाना संभव नहीं था इसलिए हॉस्टल में ही रुक गए थे। हमें पता नहीं था कि इतनी ज्यादा स्थिति खराब हो जाएगी। वहीं दो दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी।

सुमेर बताते हैं कि रविवार को ही मैस का राशन समाप्त हो गया था। सोमवार सुबह और रात को खाना नहीं बना। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के पास जो बिस्कुट या हल्का-फुल्का खाने को था उसी से गुजारा किया। आज मंगलवार को बरसात कम होने पर आस-पास जो दुकानें खुली हैं उनसे खाने सामान लेकर आए हैं और उन्हीं से काम चला रहे हैं। सरकार की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की गई है। हम अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंजर देख रूह कांप उठती है
ढाणी गोपाल के छात्र रोहित ने बताया कि तूफान के बाद का मंजर देखने के बाद रूह कांप उठती हैं। हॉस्टल के चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। संपर्क न होने पर दो दिन से परिजनों से बात नहीं हो पा रही थी। सोमवार को आधे घंटे बिजली आई, जिससे फोन आदि चार्ज करने के बाद घरवालों से बात की है। उन्होंने बताया कि यहां 25 विद्यार्थी फंसे हैं। मंगलवार सुबह बारिश कम हुई है मौसम भी कुछ साफ हुआ है। जलस्तर भी कम हो रहा है, मगर चिंता अभी भी बनी हुई है। हॉस्टल के अंदर खाना नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें