फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार हजम नहीं कर पा रही कांग्रेस: किरण चौधरी बोलीं-देश का सत्यानाश हो रहा है, फिर भी वोट BJP को देते हैं

Tue, 05 Dec 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

किरण चौधरी ने कहा कि देश का सत्यानाश हो रहा है, फिर भी वोट बीजेपी को देते हैं तो लोग ही बताएंगे ऐसा क्यों? उन्होंने कहा कि जनता को समझना होगा कि उन्हें जुमले चाहिए या काम। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका भी जताई। 
विज्ञापन
अपने आवास पर समर्थकों से बातचीत करती किरण चौधरी। पार्टी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन राज्यों में बीजेपी को मिली जीत व अपनी हार को कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही। हरियाणा के भिवानी में किरण चौधरी ने बीजेपी की जीत पर सवाल खड़े किए। वहीं, कांग्रेस की गुटबाजी का भी नुकसान बताया। साथ ही बीजेपी को वोट देने पर जनता को भी कोसा।
विज्ञापन


अपने आवास पर किरण चौधरी पत्रकारों से रूबरू हुईं। किरण चौधरी ने तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार पर कहा कि हम इस बारे में समीक्षा करेंगे। पर आज जो हालात है और देश का सत्यानाश हो रहा है। फिर भी वोट बीजेपी को देते हैं तो लोग ही बताएंगे ऐसा क्यों।

 

बेरोजगारी के चलते युवा दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। पीने को पानी नहीं, विकास हो नहीं रहा, कर्मचारी भी दुखी हैं। कुछ ऐसा हो रहा है जो हमें समझ नहीं आ रहा। वहीं, उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की भी आशंका जताई और कहा कि इस सरकार में कुछ भी संभव है।

किरण चौधरी ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि उन्हें काम चाहिए या जुमले। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल राजस्थान में गैस सिलिंडर 500 रुपये में देने की बात कहते थे तो अब हरियाणा में भी देना चाहिए। अगर चुनाव के समय दिया तो वो जुमला होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग समझदार हैं। वो हरियाणा में अब बीजेपी को मौका नहीं देंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस का संगठन न होने पर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के संगठन में भी जूतमपैजार होता है। हम सब जानते हैं कि बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष को कैसे और क्यों हटाया। साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी पर किरण ने माना कि गुटबाजी कहीं हो, नुकसान होता ही है।

 

ऐसे में जो अपने आप को बड़ा मानते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सब इकट्ठे होकर साथ चलेंगे तो फायदा होगा। किरण चौधरी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें