फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया हॉकी कप में हिसार की शर्मिला ने दागा गोल, प्लेयर ऑफ द मैच बनीं

विज्ञापन
मोमेंटों के साथ हॉकी खिलाड़ी शर्मिला गोदारा। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। ओमान में चल रहे महिला एशिया हॉकी कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने चीन को 2-0 से हराया। भारत की ओर से हिसार से ओलंपियन शर्मिला गोदारा ने एक गोल किया। इस मैच को जीताने में शर्मिला की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

इस दौरान शर्मिला को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। वहीं एक गोल पंजाब की गुरजीत कौर ने दिया। उल्लेखनीय है कि हिसार के गांव कैमरी की रहने वाली शर्मिला गोदारा टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। इससे पहले भी शर्मिला हॉकी में स्टिक का जादू दिखाते हुए देश की झोली में कई पदक डाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें