फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बजट से खिली हिसारवासियों की बांछें

Fri, 26 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को पेश हुए रेल बजट में केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने हिसार के लिए अब तक का सबसे अच्छा रेल बजट पेश किया। बजट को लेकर शहर में काफी जगहों पर परिचर्चाएं चलती रहीं। रेड स्क्वेयर मार्केट में काठमंडी में व्यापारियों की रेल बजट को लेकर बैठक हुई तो टाउन पार्क में भी व्यापारियों द्वारा रेल बजट को लेकर परिचर्चा की गई।
विज्ञापन

इस तरह महिला समिति की सदस्यों ने एकत्रित होकर रेल बजट में हिसार को मिली सौगातों के बारे में चर्चा की। सभी परिचर्चाओं में इस बार के रेलवे बजट को हिसार के लिए काफी अच्छा बताया तथा हिसार को मिली सभी सुविधाओं के लिए रेलमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
व्यापारियों ने सराहाकाठमंडी में हुई परिचर्चा में राधेश्याम आर्य, गौरव, राजेश जांगड़ा, प्यारे लाल, सतपाल, विकी आदि लोगों की परिचर्चा में भाग लेते हुए इस बार के बजट को अच्छा बताया व बुजुर्गों व महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने को लेकर बजट का सबसे अच्छा कदम बताया। साथ ही अग्रोहा लाइन के लिए भी व्यापारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

महिलाओं ने की परिचर्चामहिलाओं की रेल बजट को लेकर आयोजित की गई परिचर्चा में महिलाओं ने दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर खुशी जताई है। हालांकि इस बार के बजट को अच्छा भी बताया। इस अवसर पर रेनू ढिंगड़ा, रजनी, रश्मी, संध्या सिंगल, टीना, रितू आदि महिलाओं ने परिचर्चा में हिस्सा लिया।
बुजुर्गों ने जताया संतोषटाउन पार्क में भी रेल बजट को लेकर परिचर्चा हुई। इस दौरान टाउन पार्क में मौजूद लोगों ने भी बजट को लेकर संतोष जताया। तथा विद्युत चालित सीढ़ियां लगने से विकलांगों व बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा हुई। रेलमंत्री द्वारा रेल सेवा में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए सीटें आरक्षित होने से इनको काफी सुविधा रहेगी।
यात्रियों ने जाहिर की खुशीरेल बजट को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी यात्री भी परिचर्चा करते नजए आए। अग्रोहा को रेल लाइन से जोड़ने की बात को लेकर यात्रियों ने खुशी जाहिर की। सभी को रेलवे बजट से मिली सुविधाओं के कारण उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रहे थी। इस दौरान महाबीर, रणजीत, वेद प्रकाश, सुरजाराम के साथ अन्य लोग भी इस परिचर्चा में शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें