फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: नशा तस्करों के घरों पर चला बुल्डोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिराए अवैध निर्माण

Thu, 22 Sep 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार रेंज में 54 नशा तस्करी के आरोपियों की कुंडली तैयार करने के आदेश आईजी राकेश कुमार आर्य ने दिए हुए हैं। इन लोगों की अवैध संपति की पहचान की जा रही है। जिन पर कार्रवाई करने की तयारी है।
विज्ञापन
हिसार में नशा तस्करों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। गुरुवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नशा तस्करी के दो आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से तोड़ा गया। यह दोनों आवास स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: AAP vs Governor: पंजाब सरकार ने फिर बुलाया विस का विशेष सत्र, गवर्नर के फैसले के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट
       
हिसार पुलिस ने जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की जमीन को खाली कराया। नशा तस्करी के आरोपी काली और कुलदीप ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन में अवैध मकान बनाए हुए थे। दो दिन पहले पुलिस की ओर से इन मकान मालिकों को नोटिस जारी कर खाली करने के आदेश दिए गए थे। गुरुवार को डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी अभिमन्यु के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल आंबेडकर कालोनी में पहुंचा। जेसीबी की मदद से निर्माणों को गिराने का काम शुरू किया गया। तहसीलदार एचके गुप्ता बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार रेंज में 54 नशा तस्करी के आरोपियों की कुंडली तैयार करने के आदेश आईजी राकेश कुमार आर्य ने दिए हुए हैं। इन लोगों की अवैध संपति की पहचान की जा रही है। जिन पर कार्रवाई करने की तयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें