फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की रहने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने अमित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि साल 2018 में एक शिक्षण संस्थान में दाखिला लिया। उस समय अमित के छोटे भाई से मेरी मुलाकात हुई। वह स्कूल में मेरे साथ पढ़ चुका है। इसके बाद उसकी बहन, मामी और अमित से मुलाकात हुई। 11 सितंबर 2018 को अमित रेड स्क्वेयर मार्केट के एक कैफे में ले गया। उसने मुझे कहा कि यहां दोस्त और फैमिली बैठकर बातें करते हैं। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उस वक्त मेरी उम्र 17 वर्ष थी। अमित ने 2 साल बाद मेरा कॉलेज छुड़वा दिया। साल 2020 में अमित के बारे में मेरे घर वालों को पता चला। उन्होंने उसके मां-बाप से मिलकर रिश्ते को स्वीकार कर लिया। अमित साल 2021 में मुझे यहां डाबड़ा चौक के एक होटल में ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अब 31 अगस्त को उसने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें