फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए: 62.1 फीसदी विद्यार्थियों का दाखिला करा हिसार नंबर वन, कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर

Sun, 06 Feb 2022 03:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

मनपसंद निजी स्कूलों में दाखिले के लिए कुल 3137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया इनमें 1186 आवेदन रद्द हो गए। अब सिर्फ चार विद्यार्थियों का दाखिला शेष है। प्रदेश में दाखिला कराने में कुरुक्षेत्र दूसरे तो भिवानी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
Admission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों के मनपसंद निजी स्कूलों में दाखिला करने में हिसार जिला हरियाणा प्रदेश में नंबर वन है। जिले में अब तक 62.1 प्रतिशत विद्यार्थियों का दाखिला स्कूलों में हो चुका है। जिले के कुल 3137 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुआ था। इनमें से 1947 विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और व अपने स्कूलों में कक्षाएं लगा रहे हैं। शेष 1190 विद्यार्थियों में से 1186 विद्यार्थियों के दाखिले रद्द हुए हैं, अब सिर्फ 4 विद्यार्थी का दाखिला बाकी है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में कुरुक्षेत्र 1348 दाखिले कर दूसरे तो भिवानी 1302 विद्यार्थियों के दाखिले कर तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं प्रदेश में सबसे कम दाखिले पंचकूला जिले में 445 विद्यार्थियों को ही स्कूल अलॉट हुआ था, जिनमें से 129 विद्यार्थियों को दाखिला मिल चुका है।

उल्लेखनीय है कि नियम 134ए के तहत शिक्षा विभाग ने दो ड्रॉ निकाल कर दाखिले किए थे। पहले ड्रॉ का 10 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया था। 13 दिसंबर को राज्य स्तर पर सीट अलॉटमेंट का पहला ड्रॉ निकाला था। पहले ड्रॉ के तहत 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक एडमिशन किए गए थे।

आंकड़ों पर एक नजर 

जिले का नाम    दाखिला    अलॉट    प्रतिशत 

  • हिसार    1947    3137    62.1 
  • कुरूक्षेत्र    1348    2274    59.3 
  • भिवानी    1302    2184    59.7 
  • करनाल    1281    2760    46.5
  • कैथल    1183    2293    51.6

 

प्रदेश में स्कूल अलॉट से दाखिला लंबित के आंकड़े 

  • कुल विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट    41331
  • दाखिला हुआ    19536
  • दाखिल प्रतिशत    47.3 प्रतिशत
  • दाखिले रद्द हुए    9684 
  • लंबित दाखिले    12111

 

9 फरवरी से 18 फरवरी के तक होंगे दूसरे चरण के दाखिले

नियम 134ए तहत दूसरे चरण के दाखिले करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के तहत 9 फरवरी से 18 फरवरी तक किए दाखिले किए जाएंगे। दूसरी चरण के दाखिला की पहली लिस्ट 7 फरवरी को जारी की जाएगी। स्कूल चयन के लिए 2 फरवरी तक विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा। दूसरे चरण में उन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जिनको पहले चरण में स्कूल अलॉट नहीं हुआ था। वहीं जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी निजी स्कूलों से नियम 134ए की खाली सीटों की रिपोर्ट मांगी है।

नियम 134ए के तहत हिसार जिले में कुल 3137 आवेदनों में अब तक 1947 दाखिले हो चुके हैं। दूसरे चरण के दाखिले 9 फरवरी से 18 फरवरी के तक किए जाएंगे। हमने सभी प्राइवेट स्कूलों से खाली सीटों की लिस्ट मांग ली है, जो प्राइवेट स्कूल समय पर अपनी खाली सीटों की वेकेंसी नहीं देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी प्राइवेट स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला नहीं देगा तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।  - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें