फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रवीना-पूनम ने जीते पदक

विज्ञापन
खिलाड़ी रविना। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। भुवनेश्वर में 28 से 31 मार्च तक हुई नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार की रहने वाली रवीना और पूनम ने पदक हासिल किए। रवीना ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। जबकि पूनम ने शॉटपुट में स्वर्ण, भाला फेंक में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी विद्युत नगर के एथलेटिक ग्राउंड में कोच रिंकू के पास प्रशिक्षण लेते हैं।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि इससे पहले भी इन खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल किए हैं। पदक जीतने पर कोच रिंकू ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच रिंकू ने बताया कि विद्युत नगर के ग्राउंड में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। कोच ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पिछले कई महीनों से तैयारी में जुटी हुई थी। खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई हैं। खिलाड़ियों ने पदक जीतकर न केवल परिवार, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें