फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती मुकाबले में छाईं हिसार और करनाल की छोरियां

Wed, 04 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर स्टेडियम में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन हिसार व करनाल की छोरियां छाई रही।
विज्ञापन


अलग-अलग भारवर्ग में कहीं हिसार विजेता रहा तो कहीं करनाल की खिलाड़ियां आगे निकली। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसएस सिवाच ने किया जबकि कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट ललिता सहरावत ने विजेताओं का अभिनंदन किया।

60 किलोग्राम भार में हिसार की अमीषा रही प्रथम
75 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी कॉलेज करनाल की नैना प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार की ज्योति द्वितीय, इसराना कॉलेज की पूजा व ऑक्सफोर्ड कॉलेज उकलाना की सुशीला तृतीय रही।
विज्ञापन


69 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी करनाल की पूजा देवी प्रथम, आरजीएनसी उचाना की पिंकी ने द्वितीय व ऑक्सफोर्ड उकलाना की मोनिका ने तीसरा स्थान पाया।

60 किलोग्राम में हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज की अमीषा मलिक प्रथम, भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र की बबीता द्वितीय, एफसी कॉलेज हिसार की ज्योति व ऑक्सफोर्ड उकलाना की मीना रानी तृतीय रही।

दो मुकाबलों में इसराना कॉलेज बना विजेता
58 किलोग्राम भार वर्ग में एमआईईटी मोरी शाहबाद की कुसुम प्रथम, गर्वनमेंट कॉलेज हिसार की पूनम द्वितीय, भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र की नीरज देवी व ऑक्सफोर्ड उकलाना की कविता तीसरे नंबर पर रही।

55 किलोग्राम भार वर्ग में इसराना कॉलेज की दीपी प्रथम, डीएवी करनाल की परविता द्वितीय, ऑक्सफोर्ड उकलाना की रेखा रानी व गर्वनमेंट कॉलेज हिसार की नवदिशा तृतीय रही।

53 किलोग्राम में इसराना कॉलेज की नीरज कुमारी प्रथम, नेहरु कॉलेज हांसी की कीमती द्वितीय, गर्वनमेंट कॉलेज हिसार की ममता व डीएवी करनाल की अनु तृतीय रही।

48 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी करनाल की सृष्टि प्रथम, हांसी कॉलेज की सोनू द्वितीय, यमुनानगर की अनिला व गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज हिसार की मीना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें