फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04725, हिसार-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20 अप्रैल से 25 मई तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को सुबह 5:50 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 10:45 बजे हडपसर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04726, हडपसर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अप्रैल से 26 मई तक (06 ट्रिप) हडपसर से प्रत्येक सोमवार को शाम 5 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी। इस ट्रेन का सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, डकनिया तलाव, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड व पुणे स्टेशनों पर ठहराव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें