हिसार। कैथल के हाबड़ी में हुई हरियाणा स्टेट सीनियर मेन्स हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को हिसार की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम ने हाबड़ी को 2-1 से हराकर ट्राॅफी जीती। डाबडा के दीपक और कुलदीप ने 1-1 गोल किया।
हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि सभी मैच में टीम ने बेहतर स्कोर के साथ जीत दर्ज की। चैंपियन बनने पर गांव डाबड़ा में खुशी का माहौल है। सिहाग ने बताया कि हिसार की टीम में रमनदीप, हिमवान सिहाग, सोमजीत, दीपक, अंकित, रमन, पंकज शर्मा, रोहित, कुलदीप, अमनदीप, विकास, अंकित, रवि, रिमांशु, हरदीप और मनीष शामिल रहे।