फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड: मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार, अंतिम संस्कार पर फैसला लेगें कुंडू खाप के प्रधान

Thu, 06 Aug 2026 09:46 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के सूर्य नगर की गली नंबर 6 निवासी एवं डेयरी संचालक जीवन जब अपनी बाइक-ट्रॉली से गोबर डालने जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक जीवन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई डेयरी संचालक की हत्या के मामले में आक्रोशित परिजनों और पंचग्रामी पंचायत सदस्यों को प्रशासनिक आश्वासन मिला है। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार फैसले पर आज निर्णय लिया जाएया। इससे पहले मामले में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों, पंच पंचायतों के सदस्यों और सूर्य नगर के स्थानीय निवासियों ने बुधवार को हिसार के व्यस्ततम जिंदल चौक पर सड़क मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के ठोस आश्वासन के बाद ही लोगों ने धरना समाप्त किया। पुलिस प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया कि अगले 2 दिनों के भीतर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 50 लाख के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की सिफारिश का पत्र सरकार और उपायुक्त को भेजा जाएगा। आश्वासन के कुछ ही घंटों बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम  
मंगलवार सुबह सूर्य नगर की गली नंबर 6 निवासी एवं डेयरी संचालक जीवन जब अपनी बाइक-ट्रॉली से गोबर डालने जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के ही रमेश और मोलड़ सहित करीब 10-15 लोगों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें