फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत; छह घायल

Sun, 25 Jan 2026 11:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

गाड़ी में सवार अन्य व्यक्ति घायल जो घायल हो गए, उन्हें महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरवाला क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे सरहेड़ा और मतलौड़ा के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने -सामने की टक्कर में बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। कार में नौ लोग सवार थे। छह घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। शवों को बरवाला सीएचसी में रखवाया गया है। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


बरवाला थाने से जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि संदलाना निवासी एक ही परिवार से जुड़े नौ लोग दोपहर में कार लेकर रिश्ता देखने के लिए बरवाला गए थे। लौटते समय सरहेड़ा और गांव मतलौड़ा के बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने ट्रैक्टर को अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे कार सीधे ट्रैक्टर ट्राॅली में टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी नौ लोग घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस में बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने संदलाना निवासी रेखा (35), सुरेश (40) और अरमान (10) को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएचओ करमजीत सिंह ने घायलों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन


हादसा होते ही मची चीख पुकार

कार जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें