फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ब्रेकर पर उछलते ही पटाखों से भरे ट्रक में उठा धुआं, पूरे गांव में हो गई आतिशबाजी

Sun, 25 Jan 2026 05:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पटाखों से भरे ट्रक में ब्रेकर पर उछलते ही धुआं उठ पड़ा। जिससे ट्रक में भरी आतिशबाजी होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे पटाखे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी रोहिल्ला गांव में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पटाखों से भरे ट्रक में ब्रेकर पर उछलते ही धुआं उठ पड़ा। एक के बाद एक आतिशबाजी होनी शुरू हो गई। जमीन पर फेंककर मारने वाले पटाखों में जैसे जैसे दबाव बढ़ रहा था, पटाखों की आवाज उतनी ही तेज होती गई। दबाव से ट्रक की बॉडी भी फट गई और पटाखों की पेटियां नीचे आ गिरी।

विज्ञापन


 धमाके से पास से गुजर रही एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। आतिशबाजी की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में पटाखों की पेटियां देखकर लूटने की होड़ मच गई और लोग भारी संख्या में पटाखे ले गए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, चालक ने दिखाई सूझबूझ

घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। चालक ट्रक को तेजी से गांव की सीमा से बाहर ले गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। चालक ने बताया वह राजस्थान की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन


गांव में हो गया दिवाली जैसा माहौल

घटना के कुछ देर बाद ही गांव की गलियों में दिवाली सा माहौल हो गया। गलियों से आतिशबाजी की आवाज आ रही थी। साथ ही जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां से जो भी वाहन गुजर रहा था, टायर के नीचे आते ही पटाखे बज रहे थे। यह सिलसला कई घंटे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें