फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तहसीलदार-वकील टकराव मामले में हिसार बार एसोसिएशन आज रखेगी वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में 8 अप्रैल को उकलाना में नायब तहसीलदार और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बार के प्रधान संदीप बूरा, सचिव समीर भाटिया उकलाना तहसील के संबंधित अधिवक्ता और हिसार बार के सदस्य दुष्यंत नैन ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इन सभी ने बताया कि 8 अप्रैल को उकलाना तहसील में जमीन की रजिस्टरी को लेकर नायब तहसीलदार और अधिवक्ता दुष्यंत के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान नायब तहसीलदार ने अधिवक्ता के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। उनके स्टाफ ने अधिवक्ता दुष्यंत नैन को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। यह भी आरोप है कि तहसीलदार ने रजिस्टरी के लिए अधिवक्ता और पक्षकार से पैसों की मांग की थी, जिसका अधिवक्ता ने विरोध किया। इसे लिखित में देने को कहने पर तहसीलदार और उनका स्टाफ झगड़े पर उतारू हो गया। बार के प्रधान संदीप बूरा ने बताया कि इस घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। कार्यकारिणी ने अधिवक्ता नैन के समर्थन में 11 अप्रैल को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल का फैसला लिया। अधिवक्ता की ओर से तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में उपप्रधान विकास पूनिया, सचिव समीर भाटिया, सहसचिव सुनील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनील सहदेव, अधिवक्ता जगदीश बिश्नोई, सुरेंद्र, प्रदीप बाजिया, बंसी लाल गोदारा, बजरंग इंदल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें