फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल और हिसार का रात्रि तापमान 2.5 डिग्री पहुंचा, रोहतक का दिन सबसे ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद लगातार चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शुक्रवार को रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करनाल और हिसार प्रदेश के सबसे ठंडे क्षेत्र रहे और दोनों जगहों का रात्रि तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक रात्रि तापमान अंबाला का 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलसुबह धुंध के कारण वाहन चालकों को खूब समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह निकली धूप के बाद धुंध और सर्दी से राहत मिली। शुक्रवार को सबसे कम अधिकतम तापमान रोहतक का 19 डिग्री सेल्सियस रहा। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 26 और 27 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इससे रात्रि तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
9 स्थानों पर एक्यूआई 300 पार
प्रदेश में शुक्रवार को वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई और 13 की बजाए 9 स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से कम दर्ज किया गया। धारूहेड़ा और गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदेश में सबसे अधिक 372 रहा। वहीं, करीब 10 से अधिक स्थानों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम दर्ज किया गया। सिरसा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 131 रहा, जबकि भिवानी का 132 और पंचकूला का 148 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थान का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 20.4 6.0
भिवानी 21.1 5.3
हिसार 21.4 2.5
करनाल 19.5 2.5
नारनौल 23.6 3.7
रोहतक 19.0 4.2
सिरसा 21.3 5.2
कुरुक्षेत्र 20.0 3.5
वायु गुणवत्ता सूचकांक
स्थान एक्यूआई
बहादुरगढ़ 330
धारूहेड़ा 372
फरीदाबाद 340
गुरुग्राम 372
हिसार 312
जींद 341
कुरुक्षेत्र 307
रोहतक 351
यमुनानगर 314
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें