फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट का बिजली बिल बकाया: बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में अथाॅरिटी का नाम सबसे ऊपर आया, 2000 KV का है लोड

Wed, 30 Jul 2025 08:53 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

डीएचबीवीएन की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिल भरने के बारे में कई बार अनुरोध किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी को कई बार रिमांइडर भेजकर बिजली बिल भरने के लिए अनुरोध किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ से बिल भरा जाएगा।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट पर करीब 94.43 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में एयरपोर्ट अथाॅरिटी का नाम सबसे ऊपर आ गया। डीएचबीवीएन ने इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल पर बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा। मंगलवार को यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने बिजली बिल भरने के लिए डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। बुधवार को निगम को यह ड्राफ्ट सौंपा जाएगा। महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का बिजली बिल पिछले करीब 8 महीने से नहीं भरा गया। दिसंबर 2024 से अब तक का यह बिल 94 लाख 43 हजार रुपये पर पहुंच गया। डीएचबीवीएन के रिकॉर्ड में सबसे बड़े बकायेदारों की लिस्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी सबसे ऊपर है।

डीएचबीवीएन की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिल भरने के बारे में कई बार अनुरोध किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी को कई बार रिमांइडर भेजकर बिजली बिल भरने के लिए अनुरोध किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ से बिल भरा जाएगा। बाद में बोले कि अभी अप्रूवल नहीं मिली। एसडीओ ने बताया कि एयरपोर्ट का करीब 2000 किलोवाट का बिजली लोड है। एयरपोर्ट के लिए अलग से 33 केवी का बिजली घर बनाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें