फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार का एयरपोर्ट खुला, कल 7 बुजुर्ग निशुल्क हवाई यात्रा कर जाएंगे अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारत-पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने के बाद हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 16 मई को 7 बुजुर्ग निशुल्क हवाई यात्रा के जरिए अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होंगे और रविवार को लौटेंगे।
विज्ञापन

अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी खारियावाला ने बताया कि उनकी ओर से शुरू की गई निशुल्क हवाई यात्रा योजना के तहत अब तक 21 बुजुर्गों को टिकट दी जा चुकी है। इनमें से 7 बुजुर्ग 16 मई को, जबकि 14 अन्य 23 मई को अयोध्या रवाना होंगे। 16 मई को विमान दोपहर 1:35 बजे उड़ान भरेगा। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। अब तक 300 बुजुर्गों का चयन किया जा चुका है, जिनमें अधिकतर हिसार जिले से हैं।
अंजनी खारियावाला ने बताया कि 9 मई को कुछ बुजुर्गों की यात्रा प्रस्तावित थी, लेकिन हवाई सेवाएं रद्द कर दी गई थीं। अब 16 मई को यात्री अग्रसेन भवन में एकत्र होंगे, इसके बाद एयरपोर्ट रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें