फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट: अयोध्या-दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन रहेगी उड़ान, 14 अप्रैल को दिल्ली के लिए टिकट उपलब्ध

Sun, 06 Apr 2025 12:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार एयरपोर्ट पर दो चेकिंग काउंटर केबिन बनाए गए हैं। इन काउंटर पर ही यात्रियों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को आप यात्रा करना चाहते हैं तो दिल्ली के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। दिल्ली के लिए 1374 रुपये में आप हवाई सेवा का लुत्फ ले सकेंगे। अगर आप अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको 18 अप्रैल या अन्य किसी दिन का विकल्प चुनना होगा। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई जहाज उड़ान भरेगी। हर शुक्रवार व रविवार को सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन दो दिन में आप हिसार से दिल्ली, दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। हिसार से अयोध्या तथा दिल्ली के लिए किराया व शेड्यूल डीजीसीए से मंजूर होने के बाद एलायंस कंपनी ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

हिसार एयरपोर्ट पर दो चेकिंग काउंटर केबिन बनाए गए हैं। इन काउंटर पर ही यात्रियों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर 12 अप्रैल को एसपीजी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। एसपीजी की निगरानी में दो दिन तक सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। एयरपोर्ट से ट्रायल रन किया जाएगा। वन्य प्राणी विभाग की ओर से एयरपोर्ट परिसर से वन्य प्राणियों को पकड़ने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


लोगों को पीएम की रैली के लिए दिया न्योता
मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन और पीएम मोदी की रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा हिसार से हवाई सेवा का उद्घाटन करना हरियाणा के लिए एतिहासिक पल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें